- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गों...
New Delhi News: महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से कुल 66.12 मिलियन टन कार्गों का परिवहन - केंद्र

New Delhi News. वर्ष 2024-25 के दौरान महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से कुल 66.12 मिलियन टन कार्गों का परिवहन किया गया, जो देश में राष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से कुल कार्गो परिवहन का 45.33 प्रतिशत है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद डॉ मेधा कुलकर्णी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सोनोवाल ने बताया कि राष्ट्रीय जलमार्ग-10 (अम्बा नदी), मुंबई पत्तन से जुड़ा हुआ है और मुंबई पत्तन प्राधिकरण के लंगरगाह के माध्यम से 16.18 मिलियन टन कार्गो हैंडल किया गया।
यह भी पढ़े -अजमेर शरीफ के सूफी प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर शोक जताया
केंद्रीय मंत्री ने 2024-25 के दौरान महाराष्ट्र जलमार्गों पर राष्ट्रीय जलमार्ग-पार परिवहन का ब्यौरा देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जलमार्ग-53 (कल्याण-ठाणे-मुंबई-जलमार्ग, वसई क्रीक और उल्हास नदी) से 2.70 मिलियन टन कार्गों परिवहन हुआ। राष्ट्रीय जलमार्ग-10 (अम्बा नदी) के जरिए 29.69 मिलियन टन, राष्ट्रीय जलमार्ग-83 (राजपुरी क्रीक) से 0.27 मिलियन टन, राष्ट्रीय जलमार्ग-85 (रेवदंडा क्रीक-कुंडलिका नदी प्रणाली) से 0.82 मिलियन टन, और राष्ट्रीय जलमार्ग-91 (शास्त्री नदी-जायगड़ क्रीक प्रणाली) से 32.64 मिलियन टन परिवहन हुआ।
Created On :   10 March 2026 7:50 PM IST











