जम्मू-कश्मीर रियासी में बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने लगाई छलांग, पुलवामा में 70 वर्षीय महिला की हत्या

जम्मू-कश्मीर रियासी में बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने लगाई छलांग, पुलवामा में 70 वर्षीय महिला की हत्या
जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के महोरे इलाके में सोमवार को एक मां ने अपने बेटे को फंदे पर लटका देख सदमे में आकर खिड़की से छलांग लगा दी। इससे 45 वर्षीय महिला घायल हो गई।

जम्मू/श्रीनगर, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के महोरे इलाके में सोमवार को एक मां ने अपने बेटे को फंदे पर लटका देख सदमे में आकर खिड़की से छलांग लगा दी। इससे 45 वर्षीय महिला घायल हो गई।

यह घटना महोरे तहसील के बगगोदास गांव में घटी, जहां 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात को मोहम्मद फारूक (20) घर में फंदे पर लटका हुआ मिला।

अधिकारियों ने बताया कि बेटे को फंदे पर लटका देखकर लड़के की मां ने घर की खिड़की से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी मां की पहचान बस्सो बेगम के रूप में हुई है। परिवार के सदस्य उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य घटना में, सोमवार तड़के पुलवामा जिले के परिगम गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक 70 वर्षीय महिला की उसके घर में हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 5 बजे घटी, जब महिला का बेटा सुबह की नमाज अदा करने के लिए पास की मस्जिद में गया था।

एक अधिकारी ने बताया, “हमलावर घर में घुस गए और महिला का गला काटकर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। वह खून से लथपथ पड़ी मिली। पीड़िता की पहचान 70 वर्षीय जना बेगम के रूप में हुई है। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।”

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए हमलावरों की पहचान करने और हत्या के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 11:08 PM IST

Tags

Next Story