हिंदुत्व का टीका लगाकर सत्ता में आए लोगों ने अयोध्या में मर चुके कारसेवकों का खून बेचा शिवसेना-यूबीटी

हिंदुत्व का टीका लगाकर सत्ता में आए लोगों ने अयोध्या में मर चुके कारसेवकों का खून बेचा शिवसेना-यूबीटी
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में गबन को लेकर शिवसेना-यूबीटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कहा कि अयोध्या के राममंदिर में हुई लूटमार राष्ट्रीय अस्मिता पर लगा कलंक है। हिंदुत्व का टीका लगाकर जो सत्ता में आए, उन्होंने अयोध्या में मर चुके कारसेवकों का खून बेचा है।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में गबन को लेकर शिवसेना-यूबीटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कहा कि अयोध्या के राममंदिर में हुई लूटमार राष्ट्रीय अस्मिता पर लगा कलंक है। हिंदुत्व का टीका लगाकर जो सत्ता में आए, उन्होंने अयोध्या में मर चुके कारसेवकों का खून बेचा है।

शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र 'सामना' ने "भाजपा के गजनवियों ने राममंदिर 105 बार लूटा" शीर्षक के साथ संपादकीय लिखा है। इसमें कहा गया है, "राममंदिर चोरी पर चर्चा से इनकार करना ही सबसे बड़ा रामद्रोह है। भाजपा और उसके परिवार ने वह किया। 105 बार अयोध्या का राममंदिर लूटा गया। गजनी के महमूद ने भी इतनी बार हिंदुओं के मंदिर नहीं लूटे थे।"

पार्टी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखी टिप्पणी की। संपादकीय में लिखा है, "राममंदिर लूट का विषय विरोधियों ने उठाया। शिवसेना ने 'रामरक्षा' आंदोलन से भक्तों को जागरूक किया। तब विरोधक हिंदुत्व को बदनाम कर रहे हैं, ऐसा शंख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने फूंका। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तो उससे भी आगे जाकर बोले कि 'विरोधक झूठ बोल रहे हैं। राममंदिर में चोरी हुई ही नहीं। जो नहीं राम का वो किस काम का?' वगैरह बातें बनाकर चोरी पर इस मंडली ने पर्दा डालने की कोशिश की। मगर यह सारे राम दरबार के ढोंगी लोग उजागर हो गए हैं।"

एसआईटी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए शिवसेना-यूबीटी ने कहा कि 'एसआईटी' ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में विस्तृत जानकारी पेश की। उसमें राममंदिर में 105 बार दानचोरी हुई है, ऐसा स्पष्ट रूप से कहा गया है। 'चोरी का आरोप यह हिंदुत्व विरोधियों का षड्यंत्र है' ऐसा कहने वालों के मुंह पर तमाचा पड़ा है। 105 बार दानपेटी लूटी गई और ये लुटेरे भाजपा खेमे के हिंदुत्ववादी हैं। उन पर ही अयोध्या के राममंदिर की दानपेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, पर हिंदुत्व के चौकीदार ही चोर निकले हैं।

सामना के लेख में आगे लिखा है, "विरोधियों ने इस चोरी का भंडाफोड़ न किया होता और उस पर संसद को गूंजने न दिया होता तो यह चोरी की माला शुरू ही रहती। इतना ही नहीं, अब जो 105 बार चोरी हुई है वह एक लाख बार हुई होती। एक दिन राम के सातबारा से अयोध्या गायब करके भाजपा खेमे के किसी उद्योगपति को वह बेच दी जाती। अयोध्या के राममंदिर ट्रस्ट ने बड़े पैमाने पर जमीनों का भी घोटाला किया है और उसमें लाभार्थी 'भाड़खाऊ' ये भाजपा परिवार के ही हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 7:35 AM IST

Tags

Next Story