हांगकांग सिक्सेस 2026 बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

हांगकांग सिक्सेस 2026 बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान
बांग्लादेश 'हांगकांग सिक्सेस 2026' में इंटरनेशनल अनुभव और उभरते हुए टैलेंट का मिला-जुला रूप पेश करेगा। इस छह-खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट के लिए सात-सदस्यीय टीम की कमान बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी संभालेंगे। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।

हांगकांग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश 'हांगकांग सिक्सेस 2026' में इंटरनेशनल अनुभव और उभरते हुए टैलेंट का मिला-जुला रूप पेश करेगा। इस छह-खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट के लिए सात-सदस्यीय टीम की कमान बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी संभालेंगे। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।

इस स्क्वाड में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी और सब्बीर रहमान रोमन के साथ समीउन बशीर रातुल, चौधरी मोहम्मद रिजवान, मृत्युंजय चौधरी, अहरार अमीन और हबीबुर रहमान सोहन जैसे उभरते हुए टैलेंट शामिल हैं। नादिफ चौधरी टीम मैनेजर के तौर पर जाएंगे।

वनडे और टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अबू हैदर रोनी साल 2025 के एडिशन में खेलने के बाद हांगकांग सिक्सेस में वापसी कर रहे हैं। उस एडिशन में उन्होंने हांगकांग, चीन के खिलाफ़ प्लेट फाइनल में चार विकेट लिए थे। सब्बीर रहमान रोमन भी इंटरनेशनल अनुभव लेकर आ रहे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2026 टॉप एंड टी20 कैंपेन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने सात मुकाबलों में 184 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे।

बांग्लादेश का कैंपेन इस क्षेत्र की बढ़ती क्रॉस-बॉर्डर क्रिकेट राइवलरी में एक और अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि टीम एशिया की कुछ प्रमुख क्रिकेट टीमों के साथ मैदान में उतरेगी। बांग्लादेश 2025 में प्लेट फाइनल तक पहुंचने के बाद हांगकांग सिक्सेस में वापसी कर रहा है, जहां उन्हें मेजबान हांगकांग, चीन से एक विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस' टूर्नामेंट अटैकिंग क्रिकेट, तेजी से रन बनाने और खिलाड़ियों के हर विभाग में योगदान देने पर आधारित है। इसमें 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। 'पूल-ए' में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हांगकांग चीन शामिल हैं, जबकि 'पूल-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं। भारत के साथ पाकिस्तान और यूएई 'पूल-सी' में मौजूद है, जबकि 'पूल-डी' में साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और ओमान मौजूद हैं।

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक इनिंग में छह ओवर फेंके जाते हैं। आमतौर पर प्रत्येक बॉलर एक ओवर फेंकता है, लेकिन विकेटकीपर और एक तय बॉलर पर यह नियम लागू नहीं होता, जिससे एक खिलाड़ी दो ओवर फेंक सकता है।

बांग्लादेश की टीम: अबू हैदर रोनी (कप्तान), समीउन बशीर रदुल, चौधरी मोहम्मद रिजवान, मृत्यंजय चौधरी, अहरार अमीन, सब्बीर रहमान रोमन, हबीबुर रहमान सोहन।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story