हांगकांग सिक्सेस शाल्कविक की कप्तानी में 7-सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम घोषित

हांगकांग सिक्सेस शाल्कविक की कप्तानी में 7-सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम घोषित
साउथ अफ्रीका ने 'हांगकांग सिक्सेस 2026' के लिए 7 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।

हांगकांग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने 'हांगकांग सिक्सेस 2026' के लिए 7 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।

जोरिच वैन शाल्कविक की कप्तानी वाली इस टीम में स्टीव स्टोलक, अब्दुल्ला बायौमी, अयाबुलेला गकामाने, अलिंडिले म्लेत्यवा, ब्लेक सिम्पसन और हीथ रिचर्ड्स शामिल हैं। इसमें 2025 के संस्करण से तीन खिलाड़ी फिर से लौट रहे हैं, जिनमें वैन शाल्कविक, सिम्पसन और बायौमी शामिल हैं। साउथ अफ्रीका 'ए' के ​​कोच वांडिले ग्वावु इस टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

पिछले साल, वैन शल्कविक 122 रनों के साथ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि बायौमी ने चार विकेट लेकर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इनके अलावा, सिम्पसन ने भी बल्ले और गेंद दोनों से काफी योगदान दिया था।

साउथ अफ्रीका को अफगानिस्तान और ओमान के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है। ग्रुप स्टेज के ये मुकाबले टीम के लिए अहम परीक्षा होंगे, क्योंकि टीम नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

'हांगकांग सिक्सेस' में कुल 12 टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है। इस सीजन 'पूल-ए' में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हांगकांग चीन को रखा गया है, जबकि 'पूल-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं। 'पूल-सी' में भारत के साथ पाकिस्तान और यूएई में मौजूद हैं। वहीं, 'पूल-डी' में साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और ओमान हैं।

हांगकांग सिक्सेस के मुकाबले के दौरान हर टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक इनिंग में छह ओवर फेंके जाते हैं। आमतौर पर प्रत्येक बॉलर एक ओवर फेंकता है, लेकिन विकेटकीपर और एक तय बॉलर पर यह नियम लागू नहीं होता, जिससे एक खिलाड़ी दो ओवर फेंक सकता है।

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: जोरिच वैन शाल्कविक (कप्तान), स्टीव स्टोलक, अब्दुल्ला बायौमी, अयाबुलेला गकामाने, अलिंडिले म्लेत्यवा, ब्लेक सिम्पसन और हीथ रिचर्ड्स।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 4:37 PM IST

Tags

Next Story