होर्मुज में एडीएनओसी टैंकर पर हमला, यूएई ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

होर्मुज में एडीएनओसी टैंकर पर हमला, यूएई ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी ) के एक टैंकर पर होर्मुज से गुजरते समय हमला किया गया। यूएई ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति अब नियंत्रण में है। टैंकर पर हमला शुक्रवार (14 अगस्त) को किया गया था।

अबू धाबी, 15 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी ) के एक टैंकर पर होर्मुज से गुजरते समय हमला किया गया। यूएई ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति अब नियंत्रण में है। टैंकर पर हमला शुक्रवार (14 अगस्त) को किया गया था।

राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि अबू धाबी अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यूएई होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन के अपने अधिकारों की रक्षा करेगा, लेकिन इसके साथ ही संवाद और कूटनीतिक विकल्पों को प्राथमिकता देता रहेगा।

यह एक सप्ताह से भी कम समय में एडीएनओसी से जुड़े पोतों को निशाना बनाए जाने की तीसरी घटना है। यूएई ने पहले के हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। शनिवार की घटना के संबंध में भी यूएई ने बाद में ईरान पर हमले का आरोप लगाया और तेहरान से शत्रुता रोकने के साथ ही स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की मांग की। ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

यूएई के विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में बाधा डालने की निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप आवश्यक है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। क्षेत्र में जारी संघर्ष और लगातार पोतों पर हमलों के कारण यहां से तेल और गैस की आवाजाही प्रभावित हुई है। रॉयटर्स के अनुसार, एडीएनओसी भी अस्थिर परिस्थितियों के बावजूद अपने तेल परिवहन को जारी रखने के लिए वैकल्पिक परिचालन व्यवस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है।

गर्गाश ने संकेत दिया कि यूएई अपनी नीति में कूटनीति के साथ-साथ प्रतिरोध और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन को भी महत्व देगा। ताजा हमले से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने तथा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता गहराने की आशंका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story