होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर में लगी आग, नेविगेशन बंद करने वाले जहाजों को आईआरजीसी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर में लगी आग, नेविगेशन बंद करने वाले जहाजों को आईआरजीसी ने दी कार्रवाई की चेतावनी
होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर में आग लग गई। ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि जो जहाज अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद कर करेंगे, उन्हें दुश्मन माना जाएगा। उनके ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तेहरान, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर में आग लग गई। ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि जो जहाज अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद कर करेंगे, उन्हें दुश्मन माना जाएगा। उनके ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, होर्मुज स्‍ट्रेट में तेल टैंकर व‍िस्‍फोट से जुड़ी इस तरह की यह तीसरी घटना है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मुताबिक, होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया।

आईआरजीसी नौसेना के बयान के अनुसार, यह टैंकर 7.5 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा था। रविवार दोपहर उसने चेतावनी दिए जाने के बावजूद तय और अधिकृत मार्ग के बजाय एक अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश की। इसी दौरान टैंकर एक नेवल माइन से टकरा गया, जिससे धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई।

मेहर न्‍यूज के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने होर्मुज स्‍ट्रेट में चलने वाले जहाजों को चेतावनी दी है कि वे अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद न करें। आईआरजीसी नौसेना के प्रमुख अली अजमाई ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में जो जहाज अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद कर देंगे, उन्हें दुश्मन माना जाएगा।

इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने दावा क‍िया क‍ि शन‍िवार को न‍ियमों का उल्‍लंघन करने वाला एक सुपरटैंकर धमाके का श‍िकार हो गया।

आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर शनिवार को जारी बयान में नौसेना ने कहा कि कच्चा तेल ले जा रहे इस जहाज ने अपनी नेविगेशन और जीपीएस प्रणालियां बंद कर रखी थीं। विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना ने कहा कि जिस रास्ते से जहाज गुजर रहा था उसे पहले ही उच्च जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया था। उसने चेतावनी दी कि ईरान के नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी तेल टैंकर का यही हाल हो सकता है।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को आईआरजीसी नौसेना ने कहा था कि उसकी सेना ने 'एनवी सनशाइन' नामक बड़े एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) वाहक जहाज को निशाना बनाया था। नौसेना के मुताबिक यह जहाज स्‍ट्रेट के दक्षिणी हिस्से से एक 'गैरकानूनी' रास्ते के जरिए गुजरने की कोशिश कर रहा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 11:15 AM IST

Tags

Next Story