हम 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं, युवाओं के पास अनंत मौके पीएम मोदी

हम 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं, युवाओं के पास अनंत मौके पीएम मोदी
तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेलों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग व सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी के पास अनंत मौके हैं।

चेन्नई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेलों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग व सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी के पास अनंत मौके हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "हर युवा के अपने अलग-अलग सपने भी होते हैं। अपनी अलग प्रतिभा भी होती है। उदाहरण के लिए आप में से शायद कई साथी ऐसे होंगे जो स्पोर्ट्स को अपना करियर बनाना चाहते होंगे, इसलिए देश भी ये सुनिश्चित कर रहा है कि स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन तक सीमित न रहे। इसलिए आज भारत में खेलों के लिए नई सुविधाएं बन रही हैं। युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और सपोर्ट मिल रहा है और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत का कद भी बढ़ रहा है।"

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के अहमदाबाद शहर को सौंपी गई है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां (शताब्दी) संस्करण होगा। इससे पहले भारत ने साल 2010 में (नई दिल्ली) कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। अब भारत की निगाहें ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी पर हैं।

भारत, जर्मनी, हंगरी, कतर, कोरिया गणराज्य, साउथ अफ्रीका और तुर्की सात देशों में शामिल है जो ओलंपिक गेम्स 2026 की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की लगातार बातचीत में दिलचस्पी ले रहे हैं। भारत के प्रोजेक्ट के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के तौर पर चुना गया है।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। हम 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी का सपना भी लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले वर्षों में दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स भारत में होंगे, इसलिए भारत के युवाओं के पास अब मंच भी है, संभावना भी है और समर्थन भी है। इसका मतलब है कि मौके अनंत हैं। मुझे विश्वास है आपकी पीढ़ी भारत को खेल की दुनिया में भी नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 5:49 PM IST

Tags

Next Story