'हम पहले छह थे, अब सिर्फ दो रह गए', अकेलेपन से जूझ रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बयां किया अपना दर्द

हम पहले छह थे, अब सिर्फ दो रह गए, अकेलेपन से जूझ रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बयां किया अपना दर्द
फिल्म इंडस्ट्री में जहां कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी में होने वाले उतार-चढ़ाव भी अक्सर लोगों को भावुक कर देते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ देखने को मिला। उन्होंने अपने परिवार को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में जहां कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी में होने वाले उतार-चढ़ाव भी अक्सर लोगों को भावुक कर देते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ देखने को मिला। उन्होंने अपने परिवार को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई के निधन की खबर दी। इससे पहले भी वह अपने माता-पिता और बड़ी बहन को खो चुकी हैं। इतने कम समय में परिवार के कई सदस्यों के चले जाने से वह गहरे सदमे में हैं

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। यह तस्वीर उनके बचपन के दिनों की है, जब उनका परिवार पूरा था और सभी एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, ''लोग हमेशा मेरे परिवार की एकजुटता और साथ बिताए गए पलों की तारीफ करते थे। हर परिवार की तरह हमारे घर में भी मतभेद और झगड़े होते थे, लेकिन इसके बावजूद सभी एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे। एक समय मेरा परिवार छह लोगों का था लेकिन अब सिर्फ दो ही सदस्य बचे हैं।''

कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने भाई के निधन की खबर साझा की थी और अपने माता-पिता, बहन और भाई को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा था। साथ ही, अपनी किताब के डेडिकेशन पेज को अपडेट करने की बात भी कही थी। उन्होंने लिखा, ''कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी जल्दी ऐसा करना पड़ेगा।''

सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने भाई के काफी करीब थीं। कई इंटरव्यू में वह अक्सर अपने भाई के साथ हुईं नोकझोंक और सपोर्ट के किस्से को बताती रहती हैं। इससे पहले उनकी बहन सुजाता कुमार का साल 2018 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वह फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन के किरदार के लिए जानी जाती थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 11:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story