हम सभी जानते हैं कहां गलती हुई, मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता अय्यर

हम सभी जानते हैं कहां गलती हुई, मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता अय्यर
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 विकेट से गंवाया। पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते।

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 विकेट से गंवाया। पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते।

मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि कहां गलती हुई, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता।"

इंग्लैंड की टीम ने 16वें ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, लेकिन अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए। इस ओवर में कुल 2 नो-बॉल भी फेंकी। इस गेंदबाज ने 4 ओवरों में कुल 60 रन लुटाए, मगर एक भी विकेट हाथ नहीं लगा।

कप्तान ने 25 वर्षीय लेग स्पिनर को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि एक नो-बॉल हुई, लेकिन मुझे यकीन है कि वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे। फिर 17वें ओवर में मैच हाथ से निकल गया, उन्हें इससे सीखना होगा। इस पिच पर यह एक जबरदस्त स्कोर था, खासकर आखिरी ओवर में तिलक के शानदार 20 रन।"

इंग्लैंड की जीत में जैकब बेथेल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 46 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। भारतीय कप्तान ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "बेथेल ने जिस तरह से गेंदबाजों का सामना किया, वह काबिल-ए-तारीफ था। मुझे लगता है कि सैम करन ने शुरुआत में ही मैदान के आयाम को समझ लिया था और हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए जगह नहीं दी। बल्लेबाज लेग साइड पर मजबूत हैं, और वह उन्हें वहां खेलने नहीं दे रहे थे।"

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसके साथ वैभव भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के डेब्यू पर भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि उनमें एक बेबाक अंदाज है, उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार है। मुझे नहीं लगा था कि वह घबराएंगे; पिछले कुछ महीनों और वर्षों में उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला है। उन्होंने वाकई मौके के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया; उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 11:16 PM IST

Tags

Next Story