'हम वैश्विक मंच पर पहुंच चुके हैं,' एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी पर ओडिशा के सीएम ने जताई खुशी

हम वैश्विक मंच पर पहुंच चुके हैं, एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी पर ओडिशा के सीएम ने जताई खुशी
भारत पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करने जा रहा है। गुरुवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने भारत को इस चैंपियनशिप की मेजाबनी के अधिकार दिए हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए इसे एक 'माइलस्टोन' बताया है।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करने जा रहा है। गुरुवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने भारत को इस चैंपियनशिप की मेजाबनी के अधिकार दिए हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए इसे एक 'माइलस्टोन' बताया है।

सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हम वैश्विक मंच पर पहुंच चुके हैं। दुनिया हमारे ओडिशा के खेल प्रेम को देखने के लिए तैयार है। यह बताते हुए हमें बेहद गर्व हो रहा है कि ओडिशा, वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी कर रहा है। ओडिशा में होने वाले इस संस्करण के साथ, यह प्रतिष्ठित आयोजन 22 वर्षों के बाद भारत में वापस आया है। यह माइलस्टोन एक वैश्विक खेल केंद्र के रूप में हमारे उभार और विश्व-स्तरीय उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

उन्होंने लिखा, "हम दुनिया भर से आने वाले एथलीट्स और फैंस का स्वागत करने और अपनी संगठनात्मक क्षमता और भारतीय आतिथ्य का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। हमारे खेल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में अपने निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार।"

पोलैंड के टोरून में वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल की बैठक के दौरान भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप के 2028 संस्करण की मेजबानी सौंपी गई। टोरून 20 से 22 मार्च तक 2026 संस्करण की मेजबानी भी कर रहा है। जनवरी में वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल के सदस्यों ने भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा इंडोर स्टेडियम का दौरा किया था, जिसकी सुविधाओं से वे काफी खुश हुए।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने कहा, "भारत भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा। यह वैश्विक प्रतियोगिता कलिंगा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।"

बहादुर सिंह सग्गू ने बताया कि ओडिशा देश में ट्रैक एंड फील्ड खेलों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन गया है। घरेलू प्रतियोगिताओं की मेजबानी के अलावा, यह राज्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 10:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story