सिद्धार्थ मल्होत्रा को भा गई 'धुरंधर 2,' बोले, पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, आपके साथ रह जाती है

सिद्धार्थ मल्होत्रा को भा गई धुरंधर 2, बोले, पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, आपके साथ रह जाती है
आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म आमजन के साथ ही फिल्म जगत के सितारों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है। आम जनता के अलावा फिल्म जगत के कई बड़े सितारे इसकी सराहना कर रहे हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म आमजन के साथ ही फिल्म जगत के सितारों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है। आम जनता के अलावा फिल्म जगत के कई बड़े सितारे इसकी सराहना कर रहे हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट किया। सिद्धार्थ ने लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज में देशभक्ति के साथ गहरे तौर पर जियोपॉलिटिकल झलक है, साथ ही स्टाइलिश एक्शन और बैकग्राउंड स्कोर जो आपको बांधे रखता है। रणवीर सिंह हमेशा की तरह जबरदस्त हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी सभी की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस हैं।"

सिद्धार्थ ने बताया कि यह फिल्म बेहद खास है। उन्होंने लिखा, "यह फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, यह आपके साथ रह जाती है। हर डिपार्टमेंट को इस लेवल पर काम करते देखना शानदार है।”

उन्होंने आगे कहा, “राइटिंग सच में आपको बांधे रखती है, डायरेक्शन शार्प और कंट्रोल्ड है, और हर परफॉर्मेंस में असली यकीन दिखता है। ऐसा तब होता है जब पूरी टीम क्लैरिटी और मजबूत इरादे के साथ एक साथ काम करती है। आदित्य धर, आपकी कहानी और विजन सच में अलग है, फिल्म शुरू से आखिर तक दमदार और मकसद से भरा हुआ है।”

सिद्धार्थ से पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी फिल्म की खूब तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने धुरंधर 2 देखी और बस इतना ही कहना चाहती हूं कि बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो। निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी, कास्टिंग और हर विभाग जबरदस्त है। फिल्म देखने के बाद मम्मी ने सबसे पहले यही कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगता है।" इसके साथ ही प्रीति ने फिल्म को ओवरऑल शानदार बताया।

फिल्म में देशभक्ति, जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट, हाई-वोल्टेज एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण है। एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी एक बार फिर से कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही आदित्य धर ने इसे निर्देशित भी किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 10:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story