इकलौता विकेटकीपर, जिसने एक ही आईपीएल मैच में 5 शिकार किए

इकलौता विकेटकीपर, जिसने एक ही आईपीएल मैच में 5 शिकार किए
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ एक ही विकेटकीपर के नाम मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। आइए, इस खिलाड़ी और मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ एक ही विकेटकीपर के नाम मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। आइए, इस खिलाड़ी और मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुमार संगाकारा के नाम आईपीएल मैच में बतौर विकेटकीपर 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा 14 अप्रैल 2011 को बतौर कप्तान डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2011 के 11वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जेपी ड्यूमिनी ने 22 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जहीर खान ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

इस बीच कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7) , जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। संगकारा की बेहतरीन विकेटकीपिंग के दम पर चार्जर्स ने मुकाबला 33 रन से अपने नाम किया। डेक्कन चार्जर्स की तरफ से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट निकाले। ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story