हमने लोकतांत्रिक शक्तियों को मजबूत करने के लिए मतदान किया बसपा विधायक सतीश यादव
पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बसपा विधायक सतीश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम लोगों ने संविधान और लोकतांत्रिक शक्तियों को संबल के ध्येय से मतदान किया।
उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने सांमतशाही, अफसरशाही और सांप्रदायिक शक्तियों को पराजित करने के लिए मतदान किया। इसके अलावा, हमने संविधान और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को मजबूत करने के ध्येय से महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है।
उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि बहन जी हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों को पराजित करने और संवैधानिक शक्तियों को मजबूत करने के लिए हमेशा खड़ी रहती है। हम लोग बाबा साहेब अंबेडकर को मानने वाले लोग हैं। ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम संवैधानिक शक्तियों को संबल प्रदन करने की दिशा में अपने अग्रसर रहे।
उन्होंने एआईएमआईएम का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जैसे कई अन्य दल बिहार में संवैधानिक शक्तियों को मजबूत करने के पक्षधर रहे हैं। इस दिशा में हमने पूर्व में भी कई कदम उठाए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।
बसपा विधायक ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें हारेंगी और धर्मनिरपेक्ष ताकतें जीतेंगी और यह संदेश पूरे देश में जाएगा। जब सभी सांप्रदायिक ताकतें एकजुट होंगी, तभी जाकर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को जीत मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि इस दिशा में हमें जरूर सफलता मिलेगी।
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने भी राज्यसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने आज वोट डाल दिया। हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमें ही मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि हम लोगों को 41 से ज्यादा वोट मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि हमने सुबह तक लगातार अपने विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश की है। इसके इतर, अब खबरें मिल रही हैं कि बीएसपी के विधायक गायब हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भी सभी विधायक आ चुके हैं। सभी मतदान करेंगे। ऐसी स्थिति में मैं सभी से यही कहना चाहूंगा कि वे किसी भी प्रकार के मुगालते में न रहें। मुगालतों में रहना किसी भी स्थिति में उचित नहीं रहेगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 1:36 PM IST












