आईआईटीएफ 2026 में आयुष मंत्रालय को 'जनसंचार एवं जनसंपर्क' श्रेणी का स्वर्ण पदक

आईआईटीएफ 2026 में आयुष मंत्रालय को जनसंचार एवं जनसंपर्क श्रेणी का स्वर्ण पदक
आयुष मंत्रालय को भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 के 45वें संस्‍करण में 'जनसंचार एवं जनसंपर्क' श्रेणी में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस मेले का समापन नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ।

नई दिल्‍ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय को भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 के 45वें संस्‍करण में 'जनसंचार एवं जनसंपर्क' श्रेणी में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस मेले का समापन नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ।

यह पुरस्कार भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस मंत्रालय के उन प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है, जिनके तहत आकर्षक, संवादात्मक और आगंतुक-केंद्रित पवेलियन का आयोजन किया गया।

'आयुष की विरासत से स्वस्थ भारत का विकास' विषय पर आधारित आयुष पवेलियन ने 'विकास और विरासत' की परिकल्‍पना को दर्शाया। इसमें स्वास्थ्य, आरोग्य और जन-जागरूकता के क्षेत्र में भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के योगदान को रेखांकित किया गया। आयुष पवेलियन में संवादात्मक प्रदर्शनों, प्रदर्शनियों और प्रत्‍यक्ष प्रस्तुतियों के माध्यम से आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी को प्रदर्शित किया गया।

आयुष मंत्रालय के अधीन विभिन्न संस्थानों, जिनमें सीसीआरएएस, सीसीआरयूएम, सीसीआरएस, सीसीआरएच, सीसीआरवाईएन, एनआईए, एनआईयूएम, एनआईएस, एनआईएच, एआईआईए, एमडीएनआईवाई, एनएमपीबी, पीसीआईएमएंडएच और आरएवी शामिल हैं, की भागीदारी से एक ही मंच पर विविध प्रकार की जानकारियों, अनुसंधान पहलों और अनुभवात्मक गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया।

15 दिवसीय मेले के दौरान आयुष पवेलियन में आगंतुकों और हितधारकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। इसकी संवादात्मक प्रदर्शनियों और नवोन्‍मेषी संचार प्रारूपों ने विभिन्न आयु वर्गों के लोगों के लिए आयुष चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित जानकारी को सुलभ और रोचक बनाने में मदद की। यह स्वर्ण पदक इन प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है और प्रभावी संचार एवं जनसंपर्क के माध्यम से जन-जागरूकता को मजबूत करने के मंत्रालय के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story