आईएमडी की चेतावनी गुजरात के छह जिलों में रेड अलर्ट, कई राज्यों में अगले कुछ घंटे आंधी-बारिश का खतरा

आईएमडी की चेतावनी  गुजरात के छह जिलों में रेड अलर्ट, कई राज्यों में अगले कुछ घंटे आंधी-बारिश का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार शाम 4:39 बजे जिलेवार नाउकास्ट चेतावनी जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यह चेतावनी शनिवार रात तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग ने गुजरात के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट और कई राज्यों के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार शाम 4:39 बजे जिलेवार नाउकास्ट चेतावनी जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यह चेतावनी शनिवार रात तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग ने गुजरात के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट और कई राज्यों के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, रेड अलर्ट गुजरात के बनासकांठा, महेसाणा, मोरबी, पाटन, साबरकांठा और सुरेंद्रनगर जिलों के लिए जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी बारिश (15 मिमी प्रति घंटा से अधिक) और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं, ऑरेंज अलर्ट मेघालय, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के लिए जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मध्यम से तेज बारिश (5 से 15 मिमी प्रति घंटा), गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अमेठी और कई अन्य जिलों को ऑरेंज अलर्ट में शामिल किया गया है। मेघालय के पूर्वी और पश्चिमी खासी हिल्स और जैंतिया हिल्स, ओडिशा के गजपति, केंदुझार और सुंदरगढ़, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा सहित कई जिलों में भी खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश के अनुपपुर, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों के अलावा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, श्रीनगर, जम्मू, बारामूला, पुलवामा, उधमपुर, रियासी और अन्य कई जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण लेने से बचने, अनावश्यक यात्रा टालने और सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story