चीन की डिजिटल इंडस्ट्री का राजस्व वर्ष 2025 तक 396 खरब युआन पहुंचा

चीन की डिजिटल इंडस्ट्री का राजस्व वर्ष 2025 तक 396 खरब युआन पहुंचा
हाल ही में, चीन के राष्ट्रीय इंटरनेट सूचना कार्यालय ने 'राष्ट्रीय सूचनाकरण विकास रिपोर्ट (2025)' जारी की, जिसमें कहा गया कि वर्ष 2025 में, चीन के मुख्य डिजिटल अर्थव्यवस्था उद्योग का अतिरिक्त मूल्य सकल घरेलू उत्पाद के 10.5 प्रतिशत से ज्यादा था और डिजिटल उद्योग राजस्व 396 खरब युआन तक पहुंचा, जिसमें 2024 के मुकाबले 8.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में, चीन के राष्ट्रीय इंटरनेट सूचना कार्यालय ने 'राष्ट्रीय सूचनाकरण विकास रिपोर्ट (2025)' जारी की, जिसमें कहा गया कि वर्ष 2025 में, चीन के मुख्य डिजिटल अर्थव्यवस्था उद्योग का अतिरिक्त मूल्य सकल घरेलू उत्पाद के 10.5 प्रतिशत से ज्यादा था और डिजिटल उद्योग राजस्व 396 खरब युआन तक पहुंचा, जिसमें 2024 के मुकाबले 8.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

चीन का निवासी डिजिटल उपभोग पैमाना 253 खरब युआन पहुंच गया, जिसमें 2024 की तुलना में 8.7 फीसदी का इजाफा हुआ। साथ ही चीन के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया गया है।

2025 के अंत तक, चीन में कुल 48 लाख 38 हजार 5जी बेस स्टेशन थे और दो-तिहाई प्रांत-स्तरीय शहर के गीगाबिट शहरी मानक को पूरा करते हैं। वहीं, 'इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन 6' (आईपीवी6) के एक्टिव यूजर्स की संख्या 86.9 करोड़ तक पहुंच गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 9:05 PM IST

Tags

Next Story