'चिंगतचन के हाथ से बने चीनी मिट्टी के बर्तन' विश्व विरासत सूची में शामिल
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित 48वें विश्व धरोहर सम्मेलन में, चीन के 'चिंगतचन के हाथ से बने चीनी मिट्टी के बर्तनों' को विश्व धरोहर समिति की समीक्षा के बाद विश्व विरासत सूची में सफलतापूर्वक शामिल कर लिया गया।
यह इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर की आधिकारिक उपलब्धि है, जिसे 'हजार वर्षीय पोर्सिलेन कैपिटल' के नाम से जाना जाता है। इसे दुनिया भर में सबसे उच्च स्तरीय सांस्कृतिक प्रमाणपत्र हासिल हुआ है, और यह चीन का 61वां विश्व विरासत स्थल बन गया।
इस आवेदन की सफलता न केवल चिंगतचन की गहरी ऐतिहासिक विरासत की अंतर्राष्ट्रीय पहचान है, बल्कि विश्व सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में भी एक ऐतिहासिक सफलता है। 'औद्योगिक विरासत' श्रेणी में चीन द्वारा प्रस्तुत किए गए पहले वैश्विक धरोहर के तौर पर, 'चिंगतचन के हाथ से बने चीनी मिट्टी के बर्तन' पोर्सिलेन-थीम वाली हेरिटेज के मामले में विश्व विरासत सूची में एक कमी को पूरा करते हैं।
सिल्क और चाय के साथ, यह विश्व विरासत के क्षेत्र में प्राचीन चीन के विदेशी व्यापार के तीन बड़े सांस्कृतिक वाहकों का पूरा प्रतिनिधित्व करते हैं।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 July 2026 10:06 PM IST












