चीन बना विदेशी पर्यटकों की पसंद
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 24 जुलाई को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस साल की पहली छमाही में विदेशी लोगों ने 2 करोड़ 29 लाख 14 हजार बार चीन का दौरा किया। इनमें वीजा मुक्त नीति के सहारे 1 करोड़ 78 लाख 15 हजार बार चीन की यात्रा हुई, जो क्रमशः पिछले साल की इसी अवधि से 20.4 प्रतिशत और 30.6 प्रतिशत अधिक रही।
गर्मी का मौसम आने के बाद चीन का दौरा करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनमें यूरोपीय पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा दर्ज हुआ। हुनान प्रांत का च्यांगच्याच्ये पर्यटन स्थल ठंडे मौसम और विश्व स्तरीय प्राकृतिक नजारे से यूरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया के कई देशों के यात्रियों को आकर्षित करता है। 240 घंटों की वीजा मुक्त प्रवेश नीति पर निर्भर रहते हुए च्यांगच्याच्ये बंदरगाह विदेशी पर्यटकों के लिए हुनान प्रांत आने का मुख्य द्वार बन गया है। अब च्यांगच्याच्ये में 8 देशों और क्षेत्रों को जोड़ने वाले 13 हवाई यात्री मार्ग शुरू हो चुके हैं।
वहीं, दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर स्थित हुआछ्यांग इलेक्ट्रॉनिक बाजार विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। गर्मी आने के बाद तमाम विदेशी पर्यटक ठंडक देने वाले उत्पाद खरीदने के लिए यहां आए। व्यापारियों ने अलग-अलग देशों की मांग के अनुसार, छोटा स्प्रे पंखा और कूलिंग टॉवल लॉन्च किए।
पर्यटन प्लेटफोर्म के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की गर्मियों में चीन आने वाले विदेशी पर्यटकों में 30 प्रतिशत यात्री यूरोपीय देशों से थे। ऑर्डर की संख्या पिछले साल से 275 प्रतिशत अधिक रही।
भुगतान सुविधा उपाय और प्रस्थान कर नीति के कार्यान्वयन के चलते चीन में यात्रा और चीन में खरीदारी लोकप्रिय होने लगी है। इससे चीन के संस्कृति और पर्यटन बाजार का आकर्षण दिखाया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 July 2026 10:06 PM IST












