अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 7.53 रुपए प्रति तक बढ़ गया है।

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 7.53 रुपए प्रति तक बढ़ गया है।

इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से चार बार 15, 19, 23 और 25 मई को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई, जिससे नई दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपए प्रति लीटर से 7.35 रुपए रुपए बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल की कीमत में 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर, 19 मई को 0.87 रुपए प्रति लीटर, 23 मई को 0.87 रुपए प्रति लीटर और 25 मई को 2.61 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी गई थी।

बीते महीने डीजल की कीमतों में भी चार बार वृद्धि की गई, जिससे डीजल का दाम नई दिल्ली में 87.67 रुपए प्रतिशत लीटर से 7.53 रुपए बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डीजल के दाम में 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर, 19 मई को 0.91 रुपए प्रति लीटर, 23 मई को 0.91 रुपए प्रति लीटर और 25 मई को 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी गई थी।

इस दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि देखी गई है।

युद्ध के चलते नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 3,113.50 रुपए पहुंच गया है। एक जून को कमर्शियल एलपीडी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

जून में हुई बढ़ोतरी को मिलाकर बीते पांच महीनों के अंदर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1,400 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। जनवरी में, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपए थी।

घरेलू स्तर पर बढ़ोतरी के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अन्य देशों की तुलना में कम हैं।

दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्था में पेट्रोल की खुदरा कीमत 150 रुपए प्रति लीटर से अधिक है और अधिकतर देशों में 180 रुपए प्रति लीटर से अधिक है; यूरोपीय संघ के 27 देशों में औसत पेट्रोल की कीमत 179 रुपए और डीजल की कीमत 184 रुपए है।

भारत के दो बड़े पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल कम आय के बावजूद पेट्रोल की कीमत 135 रुपए प्रति लीटर से काफी ऊपर पहुंच गई है। श्रीलंका, म्यांमार और फिलीपींस में यह कीमत 130 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jun 2026 4:40 PM IST

Tags

Next Story