पुणे के इंदापूर में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस सख्त, 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुणे के इंदापूर में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस सख्त, 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुणे जिले के इंदापूर में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो टिपर जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुणे, 23 मार्च (आईएएनएस)। पुणे जिले के इंदापूर में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो टिपर जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 22-23 मार्च की मध्यरात्रि में पुणे-सोलापुर हाईवे पर हिंगणगांव गांव की सीमा में गोकुल होटल के सामने की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना किसी वैध अनुमति के रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो टिपर वाहन को जब्त कर लिया। इन वाहनों में से करीब चार ब्रास रेत बरामद की गई। जब्त माल की कीमत लगभग 14 लाख 24 हजार रुपए बताई गई है।

इस मामले में पुलिस ने विशाल रामदास जाधव (25 वर्ष, निवासी तांबवे), मंगेश महादेव खटके (निवासी सापटणे), कृष्णा संदिपान पैठणे (28 वर्ष, निवासी सापटणे), संदीप काशीनाथ कु-हाडे (निवासी वासू शेगाव) और विशाल जगताप (निवासी शहा, इंदापूर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंदापुर क्षेत्र के एक खेत से अवैध रूप से रेत निकालकर उसका परिवहन कर रहे थे।

अवैध रेत खनन और परिवहन न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी खतरा है। अवैध रेत निकालने से जमीन की उर्वरता प्रभावित होती है, नदी और खेतों में बदलाव आता है और स्थानीय समुदाय की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध रेत तस्करी रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story