पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर एनडीए नेता बोले, देश को मिला प्रेरणादायी नेतृत्व

पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर एनडीए नेता बोले, देश को मिला प्रेरणादायी नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर एनडीए के सांसदों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर एनडीए के सांसदों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

भाजपा सांसद शशांक मणि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम हर समय अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते रहते हैं। जिस तरह से उन्होंने देश का और उससे पहले अपने राज्य का मार्गदर्शन किया है और जिस तरह से हम हर जगह उनके आचरण को देखते हैं, वह सचमुच सराहनीय है। पूरा देश गौरवान्वित है।"

भाजपा सांसद रवि किशन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सिर्फ सबसे लंबे समय तक ही नहीं, बल्कि सबसे बेदाग नेता हैं। जब आप पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा करते हैं, तो आपकी शोहरत दुनिया भर में फैलती है। उन्होंने देश को बदल दिया और हमें ऐसे देश पर गर्व है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे विनती करता हूं कि कम से कम इस बार तो जमीनी हकीकत देखें। हर कोई प्रधानमंत्री मोदी को वोट देना चाहता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।"

ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अपने मुंह मियां मिट्ठू कोई भी बन सकता है। मुसलमानों का वोट प्रभावित करने के लिए वेशभूषा भी परिवर्तित कर ली है, लेकिन इस बार बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। बंगाल की जनता बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देगी और टीएमसी का इरादा खाक में मिल जाएगा।"

राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। मैं समाज के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करता हूं और उनके नेतृत्व की प्रशंसा करता हूं। पीएम के नेतृत्व में लगातार देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।"

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री देश के बेहद लोकप्रिय नेता हैं और अब तक उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं और यह बेहद खुशी की बात है कि भविष्य में भी वे अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते रहेंगे। जितना विकास भाजपा के राज में हो रहा है, उतना पहले नहीं हुआ था। हमारी पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलती है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story