इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा अखिलेश प्रताप सिंह

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा अखिलेश प्रताप सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा।

इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

अखिलेश प्रताप सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया और संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल और बिहार की तरह 'वोट की लूट' या चुनावी बेईमानी हुई, तो यह देश का आखिरी चुनाव साबित हो सकता है।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भी कथित धांधली दोहराई गई, तो भविष्य में देश में लोकतांत्रिक चुनावों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर ऐसा परिसीमन लागू करना चाहती है, जिससे विपक्षी नेताओं और दलों के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाए।

इन आरोपों और राजनीतिक बयानों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति का माहौल अभी से गर्म होता दिखाई दे रहा है। एक ओर विपक्ष चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और अपनी उपलब्धियों के आधार पर चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 11:37 PM IST

Tags

Next Story