इंडिया गठबंधन डूबता हुआ जहाज, जिसका कोई भविष्य नहीं दानिश आजाद

इंडिया गठबंधन डूबता हुआ जहाज, जिसका कोई भविष्य नहीं दानिश आजाद
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 30 सितंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक पर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि इसका कोई भविष्य नहीं है।

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 30 सितंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक पर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि इसका कोई भविष्य नहीं है।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को पहले अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस दिशा में है। गठबंधन में शामिल दल कई मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहे हैं। कभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, तो कभी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आते हैं। आम आदमी पार्टी को लेकर भी गठबंधन के दलों के बीच मतभेद है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का गठन व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों को साधने के लिए किया गया है तथा इसका जनता से जुड़े मुद्दों से पर्याप्त सरोकार नहीं है। कमजोर नींव पर बनी इमारत शुरुआत से ही कमजोर रहा है।

चुनाव आयोग की बैठक में तीनों चुनाव आयुक्तों के शामिल होने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे दल जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। जिन राज्यों में एसआईआर के बाद चुनाव हुए, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ा है। विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर चिंतित है। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है और जनता विपक्ष के आरोपों से प्रभावित नहीं हो रही है।

दानिश आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयानों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के विकास को प्रभावित किया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया। कांग्रेस अपने मूल एजेंडे से भटक गई है। कांग्रेस का ध्यान केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने पर है। जिस पार्टी का मुख्य उद्देश्य किसी एक नेता को स्थापित करना हो, वह देश के विकास को लेकर किस तरह काम करेगी, इस पर सवाल उठता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 1:29 PM IST

Tags

Next Story