भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में 30.21 अरब डॉलर रहा

भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में 30.21 अरब डॉलर रहा
भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में मासिक आधार पर 3.35 अरब डॉलर बढ़कर 30.21 अरब डॉलर हो गया है, जो कि अगस्त में 26.86 अरब डॉलर था। इस दौरान निर्यात में दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी सरकारी की ओर से गुरुवार को जारी डेटा में दी गई।

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में मासिक आधार पर 3.35 अरब डॉलर बढ़कर 30.21 अरब डॉलर हो गया है, जो कि अगस्त में 26.86 अरब डॉलर था। इस दौरान निर्यात में दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी सरकारी की ओर से गुरुवार को जारी डेटा में दी गई।

देश का वस्तु निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 23.04 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर हो गया है। यह अगस्त में 43.81 डॉलर था। वहीं, आयात सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 74.61 अरब डॉलर हो गया है। बीते महीने यह 70.67 अरब डॉलर था।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत के निर्यात में वृद्धि का रुझान जारी है, जो बढ़ते व्यापार घाटे के बावजूद निर्यात में निरंतर गति का संकेत देता है।

उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में निर्यात की वृद्धि पहली तिमाही के मुकाबले अधिक रही है।

इससे पहले देश के व्यापार घाटे में भी कमी देखने को मिली थी और यह अगस्त में 26.86 अरब डॉलर पर रहा था, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 27.22 अरब डॉलर पर था। इस साल जुलाई में व्यापार घाटा 32 अरब डॉलर था।

अगस्त में वस्तु आयात सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 72.67 अरब डॉलर पर रहा है, जो कि इस साल जुलाई में 76.22 अरब डॉलर था। मासिक आधार पर अगस्त में निर्यात में भी कमी दर्ज की गई है, जो कि जुलाई में 44.24 अरब डॉलर पर था।

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अगस्त में सोने का आयात गिरकर 2.3 अरब डॉलर रह गया, जो अगस्त 2025 के 5.4 अरब डॉलर के आंकड़े से आधे से भी कम था।

आरबीआई द्वारा बीते महीने जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) 4.2 अरब डॉलर रहा। पश्चिमी एशिया संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में तेल, एलपीजी और फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ने के बावजूद यह जीडीपी का 0.5 प्रतिशत बना रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 3:16 PM IST

Tags

Next Story