अन्य खेल: एशियन इंडोर रोइंग चैंपियनशिप 2025भारतीय रोवर्स का दबदबा, पहले दिन 9 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य पर कब्जा

एशियन इंडोर रोइंग चैंपियनशिप 2025भारतीय रोवर्स का दबदबा, पहले दिन 9 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य पर कब्जा
भारत ने एशियन इंडोर रोइंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए विभिन्न श्रेणियों में 15 पदक जीते। इनमें नौ स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह मेगा इवेंट बुधवार को थाईलैंड के पटाया में शुरू हुआ। इस एक हफ्ते के खेल महोत्सव में दक्षिण कोरिया, ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, मेजबान थाईलैंड और भारत सहित कुल 11 देश हिस्सा ले रहे हैं।

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। भारत ने एशियन इंडोर रोइंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए विभिन्न श्रेणियों में 15 पदक जीते। इनमें नौ स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह मेगा इवेंट बुधवार को थाईलैंड के पटाया में शुरू हुआ। इस एक हफ्ते के खेल महोत्सव में दक्षिण कोरिया, ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, मेजबान थाईलैंड और भारत सहित कुल 11 देश हिस्सा ले रहे हैं।

भारत ने पहले दिन की कड़ी प्रतिस्पर्धा में जमकर पदक जीते। भारतीय रोइंग महासंघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें नौ स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल थे। भारत ने चैंपियनशिप के पहले दिन प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत के लिए स्वर्ण पदक मास्टर सक्षम ने लड़कों के अंडर-17 में, गुरुसेवक सिंह ने अंडर-19 पुरुषों में, गौरी नंदा ने महिलाओं के अंडर-19 में, कोंगनापल्ली नारायण ने पैरा पीआर3 पुरुषों में, अनीता ने पैरा पीआर3 महिलाओं में, अन्यतम राजकुमार ने पैरा पीआर3 आईडी पुरुषों में और सिद्धार्थ सुनील ने मास्टर्स 30-39 आयु वर्ग में जीते।

पास्पुला कृष्णा राव ने मास्टर्स 50-59 लाइटवेट पुरुषों में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मास्टर्स 60+ पुरुषों में जेम्स जोसेफ ने सुनहरा तमगा हासिल किया।

भारतीय टीम के कोच ओलंपियन पी.टी. पौलोसे, जबकि मैनेजर सुदीप नाहा हैं।

पदक जीतने वाले भारतीय:

1. अंडर 17 बॉयज: स्वर्ण पदक विजेता- मास्टर सक्षम

2. अंडर 19 पुरुष: स्वर्ण पदक विजेता- गुरसेवक सिंह

3. रजत पदक विजेता- एलेन जोशी

4. अंडर-19 महिलाएं: स्वर्ण पदक विजेता- गौरी नंदा

5. पैरा पीआर3 पुरुष: स्वर्ण पदक विजेता- कोंगनापल्ली नारायण

6. पैरा पीआर3 महिलाएं: स्वर्ण पदक विजेता- अनीता

7. पैरा पीआर3 आईडी पुरुष: स्वर्ण पदक विजेता- अन्यतम राजकुमार

8. मास्टर्स 30-39 आयु वर्ग: स्वर्ण पदक विजेता- सिद्धार्थ सुनील

9. रजत पदक विजेता- आदित्य रविंद्र केदारी

10. मास्टर्स 30-39 लाइटवेट पुरुष: रजत पदक विजेता- अमित कुमार

11. मास्टर्स 30-39 लाइटवेट महिलाएं: कांस्य पदक विजेता- हरप्रीत कौर

12. मास्टर्स 40-49 पुरुष: रजत पदक विजेता- संतु गराई

13. मास्टर्स 50-59 लाइटवेट पुरुष: स्वर्ण पदक विजेता- पासपुला कृष्णा राव

14. मास्टर्स 50-59 महिलाएं: रजत पदक विजेता- डॉ. चिकित्सा कुलकर्णी

15. मास्टर्स 60+ पुरुष: स्वर्ण पदक विजेता- जेम्स जोसेफ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 May 2025 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story