IPL 2025: "जस्ट वन मोर...जीत के बाद किंग कोहली ने दिया कमाल का रिएक्शन, स्टैंड्स में बैठी अनुष्का के आंखों में भी आ गए थे आंसू, वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में गुरुवार 29 मई को खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया ये मुकाबला बिल्कुल एकतरफा था। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स सिर्फ 101 रन पर ढे़र हो गई थी। वहीं, जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
आरसीबी की जीत के बाद मुल्लांपुर स्टेडियम में खुशी का माहौल था। ऐसा इसलिए क्योंकि आरसीबी की इस जीत के बाद प्रशंसक और खिलाड़ी सातवें आसमान पर थे। इस बीच टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बहुत खुश थे क्योंकि उन्हें अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का एक और मौका मिला था। मैच में जीत के बाद कैमरा कोहली की ओर गया इस दौरान वह स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा की ओर देख कुछ इशारा कर रहे थे। ये पल कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद लोगों ने इसे इंटरनेट पर जमकर शेयर किया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब किंग्स पर ऐतिहासिक जीत के बाद किंग कोहली बेहद खुश थे। उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर देख 'जस्ट वन मोर' का इशारा किया। जिसका मतलब था कि आरसीबी के पास अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए बस एक और मैच बचा है।
बता दें, अनुष्का शर्मा पिछले कुछ मैचों से स्टैंड में मौजूद रह रही हैं और लगातार आरसीबी और अपने पति का समर्थन कर रही हैं। वह आरसीबी के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान भी मौजूद थीं, जहां कोहली ने अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस भी किया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में भी अनुष्का जीत के बाद काफी भावुक दिखाई दी थी। आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का खुशी से झूम उठीं थी।
Created On :   30 May 2025 12:20 AM IST















