भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी, जानिए किन कारणों के चलते भाग रहा सेंसेक्स

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 2,000 अंक और निफ्टी 700 अंक से अधिक बढ़ चुका है।
दोपहर 12:47 पर सेंसेक्स 636 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,707 और निफ्टी 191 अंक या 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,770 पर था।
दिन के दौरान व्यापक बाजार में तेजी देखी जा रही है। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 981 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,156 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 243 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,154 पर था।
बाजार में तेजी की वजह आईटी शेयरों में खरीदारी लौटना है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है।
रेटिंग एजेंसी सीएलएसए ने आईटी शेयरों पर एक रिपोर्ट निकाली है, जिसमें एंथ्रोपिक और ओपनएआई के नए एआई टूल्स से इंडस्ट्री को खतरे की बात को खारिज किया गया है।
इससे पूरे आईटी सेक्टर में बड़ी खरीदारी देखी जा रही है। सेंसेक्स इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस टॉप गेनर्स में थे।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी भारतीय बाजारों के सेंटीमेंट के सकारात्मक होने की एक वजह है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बुधवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।
खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 101.3 डॉलर प्रति औंस पर था।
इंडिया विक्स में गिरावट भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। यह 4.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.94 पर बना हुआ।
इंडिया विक्स बाजार में स्थिरता को दिखाता है। आमतौर पर जब भी इसमें तेजी आती है और बाजार में गिरावट देखने को मिलती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 March 2026 12:48 PM IST










