भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.74 लाख करोड़ रुपए हुआ

भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.74 लाख करोड़ रुपए हुआ
भारत का चालू वित्त वर्ष (13 जुलाई तक) के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.74 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह कॉरपोरेट और गैर-कॉरपोरेट कर और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) संग्रह में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का चालू वित्त वर्ष (13 जुलाई तक) के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.74 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह कॉरपोरेट और गैर-कॉरपोरेट कर और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) संग्रह में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

सरकारी आंकड़ों में बताया गया कि शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड को हटाकर) सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान जारी रिफंड सालाना आधार पर 14.57 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपए रहा है।

प्रत्यक्ष कर के आंकड़े बढ़ना दिखाता है कि देश की अर्थव्यवस्था की गति मजबूत बनी हुई है और घरेलू कारक लगातार शक्ति प्रदान कर रहे हैं।

रिफंड के समायोजन के बाद कॉरपोरेट कर संग्रह 2.40 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1.97 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, गैर-कॉरपोरेट कर 3.85 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पहले समान अवधि में 3.44 लाख करोड़ रुपए था।

समीक्षा अवधि में सकल कॉरपोरेट कर संग्रह (रिफंड को मिलाकर) 3.35 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2.90 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं, गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 4.12 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 3.58 लाख करोड़ रुपए था।

सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) का शुद्ध संग्रह (रिफंड को हटाकर) बढ़कर 26,428.96 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 17,875.88 करोड़ रुपए था।

इस दौरान अन्य करों का संग्रह नकारात्मक 2.02 करोड़ रुपए रहा है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 269.45 करोड़ रुपए था।

इन आंकड़ों में कॉर्पोरेट और नॉन-कॉर्पोरेट संस्थाओं (जैसे व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ), फर्म, लोगों का समूह (एओपी), व्यक्तियों का निकाय (बीओआई), स्थानीय प्राधिकरण और कृत्रिम कानूनी व्यक्ति) द्वारा चुकाए गए टैक्स शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 4:19 PM IST

Tags

Next Story