इंदौर एक साल के बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला बाहर

इंदौर  एक साल के बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला बाहर
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साल के मासूम बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई थी, जिसकी वजह से उसके मुंह से खून भी आ रहा था। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक इस मछली को बच्चे के गले से निकाला है।

इंदौर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साल के मासूम बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई थी, जिसकी वजह से उसके मुंह से खून भी आ रहा था। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक इस मछली को बच्चे के गले से निकाला है।

मामला इंदौर के एमवाई अस्पताल का है, जहां 3 अप्रैल को एक साल के बच्चे को भर्ती कराया गया था। बच्चे के रोने और मुंह से खून आने की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों को हैरान करने वाली जानकारी मिली।

जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मासूम के गले में जिंदा मछली फंसी हुई थी। मछली जिंदा थी, जिसके फड़फड़ाने की वजह से बच्चे के गले में घाव बन रहा था, इसी वजह से मुंह से खून आ रहा था।

इंदौर के ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. यामिनी गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि 3 अप्रैल को बच्चे को अस्पताल लाया गया था। बच्चे के गले में जिंदा मछली फंसी होने की वजह से उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी और मुंह से खून आने की वजह से परिवार के लोग काफी चिंतित थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान भी मछली फड़फड़ा रही थी। हम तुरंत बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए, जहां मछली को निकाला गया। यह मध्य भारत का पहला मामला है और इस उम्र के बच्चों में तो यह बहुत ही दुर्लभ है।

डॉक्टर ने बताया कि अगर समय पर बच्चे को इलाज नहीं मिलता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। उन्होंने बताया कि बच्चे के परिवार वाले घर में एक्वेरियम रखे हुए थे, जिसमें कई तरह की मछलियां थीं। जब वे एक्वेरियम की सफाई कर रहे थे, तो बड़ी मछलियों को उन्होंने पकड़ लिया, लेकिन एक छोटी मछली को वे बच्चे के पास ले आए।

बताया गया कि जब मछली को बच्चे के मुंह के पास लाया गया तो वह हंसने लगा। इसी दौरान मछली उनके हाथ से छूट गई और बच्चे के मुंह में चली गई। डॉक्टर के अनुसार, पांच-छह डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन किया। अब बच्चा स्वस्थ है। वह अब खाना-पीना भी कर रहा है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 11:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story