आईपीएल 2026 भुवनेश्वर कुमार इतिहास रचने से 1 विकेट दूर

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 11वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
भुवनेश्वर कुमार सीएसके के खिलाफ 1 विकेट लेते ही आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे कर लेंगे। वह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर दूसरे गेंदबाज बनेंगे।
भुवनेश्वर ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिए थे।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा चहल अब तक 176 मैचों की 174 पारियों में 224 विकेट ले चुके हैं।
भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 191 मैचों की 191 पारियों में 199 विकेट लिए हैं।
केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं। नरेन ने 191 मैचों की 189 पारियों में 193 विकेट लिए हैं। नरेन के पास भी इस सीजन 200 विकेट पूरे करने का मौका है।
पीयूष चावला ने 2008 से 2024 के बीच 192 मैचों की 191 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। वह लीग के चौथे सफलतम गेंदबाज हैं। पीयूष अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।
आईपीएल के पांचवें सफलतम गेंदबाज आर अश्विन हैं। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस ऑफ स्पिनर ने 2009 से 2025 के बीच 221 मैचों में 187 विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लीग के छठे सफलतम गेंदबाज हैं। बुमराह ने 147 मैचों में 183 विकेट लिए हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 2:48 PM IST











