आईपीएल 2026 सीएसके और एसआरएच के बीच चेन्नई में भिड़ंत, धोनी को खेलता देखना चाहते हैं फैंस
चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 63वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में उतरें।
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। सीजन की शुरुआत में पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते धोनी ने फैंस को लंबा इंतजार कराया है। टीम मैनेजमेंट स्पष्ट कर चुका है कि माही के खेलने का फैसला खुद उन्हीं के हाथ में होगा।
इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे फतह अहमद ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को अपने नाम करेगी। उम्मीद कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में खेलें। मैं उन्हें खेलता देखने के लिए बेंगलुरु से यहां पहुंचा हूं। संजू सैमसन और देवाल्ड ब्रेविस से इस मैच में खासा उम्मीदें हैं। इस मुकाबले में 180-200 के बीच स्कोर देखने को मिल सकता है।"
वहीं, अमन दीक्षित ने कहा, "मैं इस मुकाबले को लेकर काफी नवर्स हूं। उम्मीद है कि इस 'करो या मरो' के मुकाबले के लिए महेंद्र सिं धोनी मैदान पर उतरें। इस टीम ने पिछले 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं। मैं इस मैच को देखने दिल्ली से पहली बार चेन्नई आया हूं। मुझे लगता है कि यह मैच काफी रोमांचक होगा।"
कृष ने कहा, "मैं चाहता हूं कि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करे। संजू सैमसन से हमें खासा उम्मीदें हैं। यह बेहद रोमांचक मैच हो सकता है। चेन्नई मेरा घर है। मैं चाहता हूं कि सीएसके इस मुकाबले को अपने नाम करे।"
विग्नेश ने कहा, "मैं यहां पहली बार आईपीएल मैच देखने आया हूं। मैं चाहता हूं कि चेन्नई सुपर किंग्स एकतरफा मैच जीते, ताकि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में उसे आसानी हो। धोनी का यह चेन्नई में आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है। अगर संजू सैमसन इस मैच में दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो यकीनन सीएसके इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।"
चेन्नई सुपर किंग्स 12 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 May 2026 6:48 PM IST












