आईपीएल 2026 डीसी ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, अपने घर में पंजाब किंग्स को रोकना चुनौती

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं। दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं और जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हमें उस पर काम करने की जरूरत है। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "टॉस जीतने के बाद मैं गेंदबाजी ही चुनता। सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा है। हमें वर्तमान में रहना होगा। सही आदतें अपनानी होंगी। इस मैच में भी हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"
पंजाब किंग्स को अपने घर में हराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चुनौती है। पंजाब सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मैच से पहले पंजाब 6 मैचों में बिना एक भी मैच गंवाए 11 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। वहीं दिल्ली फिलहाल छठे स्थान पर है। दिल्ली के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक हैं।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स: नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 April 2026 3:15 PM IST











