आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, एमआई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव

आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, एमआई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव
आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या बीमार हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या बीमार हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। यह सीजन का हमारा पहला घरेलू मैच है। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा रहता है। हम पिछले सीजन में 26 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस मैच में भी हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हार्दिक ठीक नहीं हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं। पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम में कई बदलाव हैं। दीपक चाहर आए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश आए हैं। अल्लाह गजनफर की जगह मिशेल सेंटनर आए हैं।"

दोनों ही टीमों का सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं एमआई ने 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 3:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story