आईपीएल 2026 जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी एलसएजी, लखनऊ में जीटी से सामना

आईपीएल 2026 जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी एलसएजी, लखनऊ में जीटी से सामना
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) की मेजबानी करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में एलएसजी की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

लखनऊ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) की मेजबानी करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में एलएसजी की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

एलएसजी को इस सीजन अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। अपने तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, जीटी को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगले मैच को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन से गंवाया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज करते हुए गुजरात टाइटंस अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत गुजरात टाइटंस के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। शुभमन गिल की कप्तानी में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे लखनऊ में होने वाले अगले मुकाबले में इस लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में गुजरात टाइटंस का लखनऊ सुपर जायंट्स पर थोड़ा पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात टाइटंस ने चार जीते, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली है।

गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 9:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story