आईपीएल 2026 लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री, 15 बॉल में अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

आईपीएल 2026 लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री, 15 बॉल में अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इस दौरान ट्रेविस हेड के साथ 5.5 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की।

यह आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले एसआरएच की तरफ से सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक शर्मा ही शीर्ष पर थे, लेकिन साल 2024 में उन्होंने उस पारी मे मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। उनके अलावा, एसआरएच की तरफ से खेलते हुए ट्रेविस हेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध आईपीएल 2024 में 16-16 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।

सीएसके के विरुद्ध इस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। उन्होंने चौथे ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर चौके लगाने के बाद पांचवें ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके लगाए।

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। सीएसके ने खलील अहमद के स्थान पर मुकेश चौधरी को मौका दिया है, जबकि एसआरएच ने हर्ष दुबे के स्थान पर दिलशान मदुशंका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा के साथ इस मैच में उतरी है।

दूसरी ओर, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह के साथ यह मैच खेल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 8:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story