आईपीएल 2026 एमआई के कैंप में शामिल हुए बुमराह, केकेआर के खिलाफ खेलने की संभावनाएं

आईपीएल 2026 एमआई के कैंप में शामिल हुए बुमराह, केकेआर के खिलाफ खेलने की संभावनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, जिससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई लौट आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) का यह तेज गेंदबाज रविवार को खेलने के लिए उपलब्ध रहेगा।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, जिससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई लौट आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) का यह तेज गेंदबाज रविवार को खेलने के लिए उपलब्ध रहेगा।

मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेलेगी। 'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह शुक्रवार शाम को टीम होटल पहुंचे। फिलहाल जसप्रीत बुमराह के रविवार को खेलने की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एमआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनके इस मैच में खेलने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।

उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह पिछले 5 दिनों से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया थी जिसका मकसद उनके वर्कलोड पर नजर रखना था। पिछले कुछ दिनों में, बुमराह ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की है। वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस 14 में से सिर्फ 8 ही मैच जीत सकी थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहते हुए किसी तरह प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन 5 बार की आईपीएल विजेता टीम अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए टॉप-2 में रहना ज्यादा पसंद करेगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने शुक्रवार रात वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास किया। रविवार रात होने वाले मैच से पहले, दोनों टीमें शनिवार को एक और अभ्यास सत्र करेंगी, जिस पर सभी की नजरें जसप्रीत बुमराह पर टिकी होंगी।

29 मार्च को केकेआर के खिलाफ सीजन के अपने पहले मैच के बाद मुंबई इंडियंस 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी। इसके बाद टीम 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच खेलेगी। इस टीम का चौथा मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 7:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story