आईपीएल 2026 चोट के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी

आईपीएल 2026 चोट के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा।

फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है। इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला।"

अनुभवी खिलाड़ी धोनी अगर शुरुआती दो हफ्तों तक इस सीजन में नहीं खेलते, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। ये सभी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी जीती गई हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे। सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, उन्हें सीएसके में शामिल किया गया था। यह तब हुआ जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी टीमों के साथ अदला-बदली किया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माही सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सर्वाधिक 248 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4,865 रन बनाए।

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

इसके बाद सीएसके की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 11 अप्रैल को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 14 अप्रैल को इस टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 11:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story