छिंदवाड़ा के अफसर के पत्र पर कांग्रेस ने एमपी सरकार को घेरा

छिंदवाड़ा के अफसर के पत्र पर कांग्रेस ने एमपी सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुए हादसे के बाद कांग्रेस के हमले जारी हैं। अब कांग्रेस ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अधीनस्थों को भीड़ जुटाने के लिए जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए एक बार फिर हमला बोला है।

भोपाल 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुए हादसे के बाद कांग्रेस के हमले जारी हैं। अब कांग्रेस ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अधीनस्थों को भीड़ जुटाने के लिए जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए एक बार फिर हमला बोला है।

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मोहखेड़ में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को लेकर छिंदवाड़ा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि सरकारी आदेश दिया गया था कि पंचायत सचिव-रोजगार सहायक बसों से भीड़ जुटाना सुनिश्चित करें,भोजन व्यवस्था करें, अन्यथा कार्रवाई झेलें।

पटवारी ने कहा कि सरकारी फरमान कह रहा है कि अब जनता न आए तो जबरन लाई जाए, अन्यथा निचले कर्मचारी सजा के हकदार हो जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का आरोप है कि नैतिकता तो सरकार में पहले दिन से नहीं है, अब संवेदना भी समाप्त हो चुकी है। यदि थोड़ी शर्म शेष हो तो यह जबरन भीड़ जुटाना बंद कीजिए।

पटवारी ने जनपद पंचायत सीईओ द्वारा सचिव और रोजगार सहायकों को जारी किया गया पत्र भी सार्वजनिक किया है। इस पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री का मोहखेड़ में आना हो रहा है और गांव के लोगों का कार्यक्रम में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा जबकि भोजन आदि की व्यवस्था पंचायत स्तर पर की जाएगी।

साथ ही, यह भी चेतावनी दी गई कि दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल 26 मार्च को छिंदवाड़ा के मोहखेड में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के बाद लौट रहे लोगों की बस ट्रक से टकरा गई थी, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story