आईपीएल के वीआईपी टिकट को लेकर नेताओं के बीच विवाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण शाहनवाज हुसैन

आईपीएल के वीआईपी टिकट को लेकर नेताओं के बीच विवाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण  शाहनवाज हुसैन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 शनिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर कर्नाटक में वीआईपी टिकट को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। इस मुद्दे पर अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बयानबाजी तेज हो गई है।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 शनिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर कर्नाटक में वीआईपी टिकट को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। इस मुद्दे पर अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बयानबाजी तेज हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसे देशभर के लोग बड़े उत्साह से देखते हैं, लेकिन इसे लेकर नेताओं के बीच विवाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने खास तौर पर डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया का जिक्र करते हुए कहा कि आईपीएल के नाम पर इस तरह की खींचतान ठीक नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति और डीएनए का हिस्सा है, जो बार-बार सामने आता है। यह एक वंशवादी सोच है, जिसमें यह माना जाता है कि हम शासक हैं और जो हम करेंगे वही सही है। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों की अनदेखी की जाती है, जबकि खुद वह दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के सदस्य होने के बावजूद लाइन में खड़े होकर टिकट लेते हैं।

वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए चुने जाते हैं। ऐसे में अगर किसी कार्यक्रम के आयोजक अपनी नीति के अनुसार टिकट बांटते हैं, तो वह उचित है। लेकिन खुद को वीआईपी बताकर विशेष सुविधा मांगना सही नहीं है।

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों ने आईपीएल 2026 के मैचों के लिए मुफ्त वीआईपी टिकट और अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की।

इस मांग के सामने आने के बाद मामला गहराता जा रहा है और अब इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story