पिछली बार फाइनल में हारे थे, इस बार जीत पर है नजर वरुण बडोला

पिछली बार फाइनल में हारे थे, इस बार जीत पर है नजर  वरुण बडोला
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए क्रिकेट लीग 'एक्टर्स क्रिकेट बैश' होने जा रही है। यह लीग कलाकारों को क्रिकेट के प्रति जुनून दिखाने, फिटनेस बनाने और खेल भावाना को और भी बढ़ाने का बेहतरीन मंच है।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए क्रिकेट लीग 'एक्टर्स क्रिकेट बैश' होने जा रही है। यह लीग कलाकारों को क्रिकेट के प्रति जुनून दिखाने, फिटनेस बनाने और खेल भावाना को और भी बढ़ाने का बेहतरीन मंच है।

हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता वरुण बडोला ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और लीग के बारे में दिलचस्प बातें की। उन्होंने कहा कि जब खेल शुरू होता है, तो उसी के हिसाब से खेल के प्रवाह को समझने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने पिछली बार के टूर्नामेंट को याद करते हुए कहा, "पिछली बार हम फिनाले में हार गए थे। इसलिए इस बार हम निश्चित रूप से जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। आखिरकार, हम पेशेवर खिलाड़ी तो नहीं है। हमारा मुख्य काम तो अभिनय है लेकिन जब भी हमें शूटिंग से थोड़ा समय मिलता है और हम अपनी पसंद की चीज जैसे क्रिकेट खेलना चाहते हैं, तो हम उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं। खासकर टीवी इंडस्ट्री में जहां शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है, तब यह और भी खास हो जाता है।"

उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री के व्यस्त शेड्यूल के बीच इसकी तैयारी और खेल के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "खेल के लिए तो समय निकालना ही पड़ता है, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप कुछ चीजों से प्यार करते हैं, तो आप उसके लिए कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लेते हैं और जब कोई नेक काम इतना सार्थक हो, तो वह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।"

वरुण ने कहा, "यह हमारा छठा सीजन है। हम सभी हर एडिशन में एक साथ रहे हैं। एक अभिनेता और दोस्त दोनों के रूप में। इसी क्रम में बढ़ते हुए देखना और लोगों को इतनी लगन से क्रिकेट खेलने के लिए आगे आते देखना बहुत अच्छा लगता है और मुझे बहुत खुशी है कि एक्टर्स क्रिकेट बैश ने इतनी अच्छी प्रगति की है।"

बता दें कि 2019 में शुरू की गई यह लीग भारत की पहली समर्पित प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है जो विशेष रूप से स्क्रीन अभिनेताओं, ओटीटी सितारों और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स के लिए डिजाइन की गई है।

टूर्नामेंट में कई टीमें शामिल होती हैं, जो एक लीग प्रारूप के बाद प्लेऑफ के साथ आगे बढ़ती हैं। इसमें टीवी और डिजिटल मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे भाग लेते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story