आईपीएल 2026 'नसीब' नहीं दे रहा साथ, ईशान किशन ने गंवाया लगातार पांचवां टॉस

आईपीएल 2026 नसीब नहीं दे रहा साथ, ईशान किशन ने गंवाया लगातार पांचवां टॉस
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन 27 वर्षीय खिलाड़ी ने बतौर कप्तान लगातार पांचवें आईपीएल मैच में टॉस गंवा दिया।

हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन 27 वर्षीय खिलाड़ी ने बतौर कप्तान लगातार पांचवें आईपीएल मैच में टॉस गंवा दिया।

सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

इसी के साथ ईशान सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से लगातार सबसे ज्यादा टॉस गंवाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने केन विलियम्सन की बराबरी कर ली है। इस अनचाही फेहरिस्त में डेविड वॉर्नर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015 में एसआरएच की कप्तानी करते हुए लगातार 5 मुकाबलों में टॉस गंवाए थे।

बतौर कप्तान ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में 80 रन की पारी खेली थी। इसके बाद केकेआर के खिलाफ 14 रन बनाए। एलएसजी के विरुद्ध महज 1 रन बनाने के बाद ईशान ने पीबीकेएस के खिलाफ 27 रन की पारी खेली।

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवा चुकी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है। एसआरएच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपना पहला मैच 6 विकेट से गंवाया था। हालांकि, इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध 65 रन से जीत दर्ज की।

एसआरएच को अपने तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध 6 विकेट से हार का सामना किया।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 April 2026 8:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story