आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को अपना पहला मैच खेलने वाली पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। मैच के दौरान गंभीर चोट का सामना करने वाले श्रेयस पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को अपना पहला मैच खेलने वाली पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। मैच के दौरान गंभीर चोट का सामना करने वाले श्रेयस पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है।

श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, "यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट का भी सामना करना पड़ा। नॉन स्ट्राइक पर खड़े श्रेयस अय्यर के दाएं हाथ की कलाई में कूपर कोनोली का एक तेज शॉट आकर लगा। चोट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अय्यर तुरंत क्रीज पर ही लेट गए। मेडिकल टीम के उपचार के बाद वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए लेकिन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे।

मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 12:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story