क्या आपकी थाली ही छीन रही है आपकी ताकत? आज से इन चीजों से बनाएं दूरी

क्या आपकी थाली ही छीन रही है आपकी ताकत? आज से इन चीजों से बनाएं दूरी
हम जो खाते हैं, वही हमारी ताकत, ऊर्जा और सेहत को बनाता या बिगाड़ता है। लेकिन कई बार हमारी थाली में ऐसी चीजें शामिल हो जाती हैं, जो धीरे-धीरे हमारी ताकत को कम कर रही होती हैं। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन-सी चीजें हमें नुकसान पहुंचा रही हैं और किनसे दूरी बनानी चाहिए।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हम जो खाते हैं, वही हमारी ताकत, ऊर्जा और सेहत को बनाता या बिगाड़ता है। लेकिन कई बार हमारी थाली में ऐसी चीजें शामिल हो जाती हैं, जो धीरे-धीरे हमारी ताकत को कम कर रही होती हैं। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन-सी चीजें हमें नुकसान पहुंचा रही हैं और किनसे दूरी बनानी चाहिए।

आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट खाने का चलन बहुत बढ़ गया है। ये खाने में स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन इनमें पोषण बहुत कम और हानिकारक तत्व जैसे प्रिजर्वेटिव्स और अधिक नमक होते हैं। इनका नियमित सेवन शरीर को कमजोर बना सकता है।

दूसरी बड़ी समस्या है अत्यधिक चीनी का सेवन। मीठी चीजें जैसे मिठाई, केक, पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक हमें तुरंत ऊर्जा देती हैं, लेकिन यह ऊर्जा ज्यादा देर तक नहीं टिकती। इसके बाद शरीर में थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाने से मोटापा, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसी तरह रिफाइंड आटे यानी मैदा से बनी चीजें भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। सफेद ब्रेड, बिस्किट और पेस्ट्री में फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसके अलावा तला-भुना और जंक फूड, जिसमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, दिल और शरीर दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

बहुत ज्यादा नमक का सेवन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और शरीर में पानी रुकने की समस्या हो सकती है।

इसलिए जरूरी है कि अपनी थाली में संतुलन और पोषण बढ़ाएं। ताजी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और घर का बना खाना अपने आहार में शामिल करें। ये न केवल शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि बीमारियों से भी बचाते हैं। इसके अलावा अगर आपको कुछ झटपट खाना ही है, तो आप भुने चने, घर में बना पोहा या उपमा जैसे हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पीना और नियमित समय पर भोजन करना भी बहुत जरूरी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 12:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story