एआईएडीएमके छोड़ टीवीके में शामिल हुए रेड्डीरपट्टी नारायणन ने नांगुनेरी से ठोंकी ताल

एआईएडीएमके छोड़ टीवीके में शामिल हुए रेड्डीरपट्टी नारायणन ने नांगुनेरी से ठोंकी ताल
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार प्रचार अभियान तेज करते हुए जनता से मुलाकात करते हुए लोकलुभावने वादे कर रहे हैं।

तिरुनेलवेली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार प्रचार अभियान तेज करते हुए जनता से मुलाकात करते हुए लोकलुभावने वादे कर रहे हैं।

हाल ही में अन्नाद्रमुक से इस्तीफा देकर तमिझागा वेट्री कड़गम (टीवीके) में शामिल होने वाले ​पूर्व विधायक रेड्डीरपट्टी नारायणन बुधवार सुबह ट्रेन से नेल्लई रेलवे स्टेशन पहुंचे। टीवीके ने रेड्डीरपट्टी को नंगुनेरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। नेल्लई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर टीवीके कार्यकर्ताओं द्वारा भारी उत्साह के साथ रेड्डीरपट्टी का स्वागत किया गया।

स्वागत के बाद रेड्डीयारपट्टी नारायणन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मेरी राजनीतिक यात्रा जमीनी स्तर से एक परामर्शदाता, शाखा सचिव और पंचायत अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई। आज भी लोग मेरे प्रति विशेष देखभाल और स्नेह की भावना दिखाते हैं। मुझे 2021 के विधानसभा चुनाव में फिर से मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन वह मौका मुझसे छीन लिया गया।"

नारायणन ने कहा, "2026 में मुझे फिर से वैसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा, जहां यह अवसर एक बार फिर से नकार दिया गया। मैं अपनी पूर्व पार्टी की आलोचना नहीं करना चाहता हूं। उस आंदोलन को छोड़ने के बाद, मेरे प्रिय भाई और जिला सचिव राजगोपाल ने मुझे टीवीके में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, 'भाई हमारे साथ जुड़ें और हमारे विजय आंदोलन के माध्यम से अपनी सेवा जारी रखें।' उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए मैं महासचिव बुस्सी आनंद से मिला। पूर्व मंत्री सेंगोत्तैयान ने भी उत्साहवर्धक शब्दों के साथ मुझसे संपर्क किया।"

नारायणन ने कहा, "जब मैं 'टीवीके में शामिल हुआ तो उन्होंने मुझे नांगुनेरी से उम्मीदवार बनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मुझे टीवीके कार्यकर्ताओं के साथ एक साथी सिपाही के रूप में काम करने का आशीर्वाद दिया और निश्चित जीत के लिए अपना पूरा समर्थन दिया। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे नेता थलपति विजय चुनाव प्रचार के लिए नांगुनेरी अवश्य आएंगे। मुझे विश्वास है कि मैं यह सीट 50,000 वोटों के अंतर से जीतूंगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 12:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story