आईपीएल 2026 सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, शीर्ष-4 में मौजूद ये टीमें

आईपीएल 2026 सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, शीर्ष-4 में मौजूद ये टीमें
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में सभी 10 टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। कुछ टीमें अपने प्रदर्शन की बदौलत मजबूत नजर आ रही हैं, तो कई टीमों को अपने प्रदर्शन बहुत सुधार करना है। आइए देखते हैं कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच हुए मैच के बाद अंक तालिका में किन टीमों ने शीर्ष 4 में अपनी जगह बनाई है?

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में सभी 10 टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। कुछ टीमें अपने प्रदर्शन की बदौलत मजबूत नजर आ रही हैं, तो कई टीमों को अपने प्रदर्शन बहुत सुधार करना है। आइए देखते हैं कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच हुए मैच के बाद अंक तालिका में किन टीमों ने शीर्ष 4 में अपनी जगह बनाई है?

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। आरआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 8 विकेट से हराया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया था।

बुधवार को एलएसजी को हराने वाली डीसी तीसरे स्थान पर काबिज है। डीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था।

पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था।

अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं। अंक तालिका में स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

गुजरात टाइटंस (जीटी) छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दसवें स्थान पर हैं।

ये सभी पांच टीमें अपना पहला मैच हारी हैं। अंकतालिका में इनका स्थान भी रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

टूर्नामेंट बहुत लंबा है। अभी पहला चरण भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सभी टीमों के पास अपनी कमजोरियों में सुधार करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है। देखना होगा कि शीर्ष-4 में मौजूद टीमें आगे भी अपना स्थान बरकरार रखती हैं, या फिर अन्य टीमें जगह बनाती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 8:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story