आईपीएल 2026 एसआरएच के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नीतीश राणा की वापसी

आईपीएल 2026 एसआरएच के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नीतीश राणा की वापसी
आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। आकिब नबी की जगह पर नीतीश राणा की टीम में वापसी हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टॉस की जगह अगर सारे मैच जीत जाते तो अच्छा होता। धन्यवाद, मैंने नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलूंगा। उम्मीद है कि इस मुकाबले का अंत जीत के साथ होगा। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। नीतीश राणा आकिब नबी की जगह खेल रहे हैं।"

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। प्रफुल्ल हिंगी और लियाम लिविंगस्टन की जगह पर हर्ष दुबे और दिलशान मदुशंका को मौका मिला है। टॉस हारने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा, "यह तय करना मुश्किल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वैसा ही विकेट है। प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हैं। मदुशंका आए हैं और हर्ष दुबे भी वापस आ गए हैं। प्लान को लागू करना ही सही तरीका है, हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं।"

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले दो मुकाबलों में शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, साकिब हुसैन भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे।

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है। आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 47 गेंदों का सामना करने के बाद 60 रन बनाकर नाबाद रहे थे। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। वहीं, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ मिलकर 4 विकेट निकाले थे।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story