आईपीएल 2026 वो 4 बल्लेबाज, जो इस सीजन शतक लगा चुके

आईपीएल 2026 वो 4 बल्लेबाज, जो इस सीजन शतक लगा चुके
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (एमआई) से हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (एमआई) से हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

अभिषेक शर्मा (135 रन): बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और इतने ही चौके निकले। अभिषेक की इस पारी के दम पर एसआरएच ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। एसआरएच ने मुकाबला 47 रन से अपने नाम कर लिया।

संजू सैमसन : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बतौर ओपनर 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 56 गेंदों में 4 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ सीएसके ने 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 189 रन पर सिमट गई। सीएसके ने मुकाबला 23 रन से अपने नाम किया।

तिलक वर्मा: मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 96 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 101 रन की पारी खेलते हुए टीम को 199/5 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में जीटी 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई। एमआई ने मुकाबला 99 रन से अपने नाम किया।

क्विंटन डी कॉक: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला। इस सीजन के अपने पहले ही मैच में क्विंटन ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से एमआई ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। हालांकि, संजू की ये पारी टीम के काम नहीं आ सकी। पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story