आईपीएल 2026 वो 4 खिलाड़ी, जो शतक के बेहद करीब आकर गंवा बैठे 'गोल्डन चांस'

आईपीएल 2026 वो 4 खिलाड़ी, जो शतक के बेहद करीब आकर गंवा बैठे गोल्डन चांस
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि इतने ही खिलाड़ी नर्वस नाइंटीज का शिकार भी हुए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शतक के बेहद करीब आकर 'गोल्डन चांस' गंवा बैठे।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि इतने ही खिलाड़ी नर्वस नाइंटीज का शिकार भी हुए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शतक के बेहद करीब आकर 'गोल्डन चांस' गंवा बैठे।

प्रियांश आर्य: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का यह सलामी बल्लेबाज 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध महज 7 रन से शतक का मौका चूक गया। प्रियांश ने 37 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से पीबीकेएस ने 254/7 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में एलएसजी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। पीबीकेएस ने मुकाबला 54 रन से अपने नाम किया।

केएल राहुल: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 211 रन का टारगेट रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से डीसी 209/8 के स्कोर तक पहुंची, लेकिन महज 1 रन के अंतर से मैच गंवा बैठी।

ईशान किशन: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान के तौर पर 13 अप्रैल को ईशान किशन ने 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन की पारी खेली। टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। विशाल टारगेट का दबाव राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ऊपर साफतौर पर नजर आया। ये टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

समीर रिजवी: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में डीसी की तरफ से समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 7 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story