आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप में हर्षल पटेल का भी नाम

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप में हर्षल पटेल का भी नाम
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल रहे हैं। हर्षल ने साल 2021 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में कुल 32 विकेट निकाले थे। आइए आपको उन गेंदबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं।

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल रहे हैं। हर्षल ने साल 2021 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में कुल 32 विकेट निकाले थे। आइए आपको उन गेंदबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं।

हर्षल पटेल: आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हर्षल पटेल के नाम है। हर्षल ने आईपीएल 2021 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 32 विकेट चटकाए थे। इस सीजन उन्होंने एक मुकाबले में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया था।

ड्वेन ब्रावो: आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ड्वेन ब्रावो ने भी 32 विकेट निकाले थे। ब्रावो ने 18 मुकाबलों में सिर्फ 7.95 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे। ब्रावो की बेहतरीन गेंदबाजी के बूते चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

कगिसो रबाडा: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2020 में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में कुल 30 विकेट झटके थे। रबाडा ने इस सीजन 2 मुकाबलों में 4 विकेट लेने का कारनामा किया था।

लसिथ मलिंगा: आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए लसिथ मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मलिंगा ने 16 मुकाबलों में कुल 28 विकेट चटकाए थे। इस सीजन 13 रन देकर 5 विकेट मलिंगा का बेस्ट प्रदर्शन रहा था।

जेम्स फॉकनर: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जेम्स फॉकनर आईपीएल 2013 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। फॉकनर ने इस सीजन 16 मुकाबलों में सिर्फ 6.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 28 विकेट चटकाए थे।

मोहम्मद शमी: गुजरात टाइटंस की जर्सी में मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल 2023 कमाल का रहा था। भारतीय तेज गेंदबाज ने इस सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। शमी 17 मुकाबलों में 28 विकेट निकालने में सफल रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 10:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story